गिद्धौऱ (चतरा)पुलिस ने गुरुवार को कई जगहों पर दर्ज़नों लीटर अवैध महुआ शराब को नष्ट किया है।साथ ही महुआ शराब बनाने के लिये प्रयुक्त बड़ी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट किया गया।पुलिस की इस कार्यवाई से अवैध तरीके से महुआ शारब बिक्रेताओं में हड़कंप है.स्थानीय पुलिस की यह कार्यवाई थाना क्षेत्र के पाण्डेयबागी गांव में की गई.गांव में लगभग आधा दर्जन घरों में कार्यवाई हुई.थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने बताया कि,पहली जनवरी को देखते हुये क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिये अभियान चलाया जा रहा है. इस तरह की कार्यवाई आगे भी जारी रहेगी.उन्होंने गुरूवार को विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया.साथ ही बाइक चालकों को हेलमेट पहनने व सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिये जागरूक किया.अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने किया.अभियान में अनि टिकवानंद भगत के अलावे पुलिस बल के जवान शामिल थे.
संवाददाता कुदूस आलम


