चतरा उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देश पर जिले में अवैध कोयला के खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिले के अलग अलग क्षेत्रों में लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है। इसी कड़ी में आज पिपरवार क्षेत्र मे अवैध माइनिंग को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा के द्वारा छापेमारी अभियान चलाई गई। छापेमारी अभियान के क्रम में 500 मीटर के क्षेत्रफल में चल रही अवैध माइनिंग में दो ट्रक कोयला जप्त कर पुलिस की अभिरक्षा में भेजा गया। इसके अलावे 200 टन कोयला और जप्त किया गया है जिसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। अशोका प्रोजेक्ट के समीप लुकइया सरिया जंगल वन क्षेत्र में देर शाम तक चले इस अभियान में आवागमन को बाधित करने के उद्देश्य से ट्रेंच कटिंग किया गया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया की अवैध खनन मामले में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर कार्यवाही की जा रही है। साथ ही कहा की संलिप्त लोगों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और अलग अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान जारी रहेगी।
इस ऑपरेशन में कमांडेंट सीआईएसएफ, कार्यपालक दंडाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी टंडवा, अंचल अधिकारी टंडवा,अंचल अधिकारी सिमरिया मौजूद थे।



