Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Tuesday, October 21, 2025
Chatra News

अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पन्ना प्रमुख का हुआ बैठक संपन्न

 इटखोरी : देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के संबंध में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले भर सहित प्रखंड पंचायत हर गांव सरकारी विद्यालय गौर सरकारी के विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इस श्रंखला के तहत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज संहिता के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी मंडल उपाध्यक्ष सह शहरजाम पंचायत प्रभारी निरंजन कुमार सिंह, महामंत्री शिव कुमार राणा के नेतृत्व में आज दिनांक 01 – 08 – 2022 को समाधि शिव मंदिर के प्रांगण में सभी बूथ अध्यक्ष गण के उपस्थिति मे पन्ना प्रमुख बनाने का कार्यक्रम किया गया! शिव कुमार राणा ने कहा हर गांव हर पंचायत हर सरकारी विद्यालय प्राइवेट विद्यालय सहित प्रखंड कार्यालय पंचायत कार्यालय अमृत महोत्सव 13 से 15 अगस्त तक कार्यक्रम को पूरे देश में किया जा रहा है । इन्होंने सभी से अपील की कि अपना घर पर तिरंगा झंडा जरूर लगाएं। इस मौके पर उपस्थित भाजपा मंडल महामंत्री शिव कुमार राणा, मंडल संयोजक जितेंद्र कुमार रजक, ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सुखदेव दांगी, मंडल मंत्री गोपाल सिंह ,पंचायत संयोजक सुनील कुमार रवानी, पंचायत सह संयोजक मुकेश कुमार सिंह नीरज कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, शिव कुमार चंद्रवंशी, संतोष दांगी, वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे

इटखोरी / संतोष कुमार दास 

Leave a Response