चतरा सदर थाना परिसर मे होली एवं शब- ए – बरात पर्व पुरे हर्सोल्लास, शांति व सौहार्द वातावरण मे मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने संयुक्त रूप से किया ,वही संचालन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने किया ।मौके पर बैठक मे विभिन्न क्षेत्रो से आये हुये दोनो समुदाय के समिति के सदस्यो,ग्रामीणो, जनप्रतिनीधियों को होली एवं शब- ए – बरात पर्व मनाये जाने को लेकर विचार लिया गया ।उपस्थित दोनो समुदाय के लोगो ने होली पर्व मनाने व आने वाली कई बाधाओ के विषय मे बारी बारी से अपना विचार दिया।साथ ही आपसी भेदभाव भूलाकर भाई चारे के साथ होली एवं शब- ए – बरात पर्व मनाने का संकल्प लिया । उपस्थित लोगो से होली के त्योहार को शांति,सौहार्द, आपसी मेलमिलाप व भाईचारगी ,आपसी भेदभाव को भूलाकर मनाने की बात कही ।साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने लोगो को सचेत किया है कि पर्व के अवसर पर हुडदंग व सौहार्द बिगाडने वाले,गलत मेसेज व अफवाह फैलाने वाले ,होली के अवसर पर लोगो को ठेस पहुंचाने वाले गीत,संगीत बजाने वालो पर पुलिस पैनी नजर बनाये हुये हैं ,पकडे जाने पर कारवाई के साथ दंडित किया जाएगा ।बताया कि होली पर्व पर जोर जबरदस्ती रंग व अबीर लोगो को लगाने से बचे,लोगो को ठेस नही पहुचायें।बता दे कि होलिका दहन 7 मार्च व होली 8 मार्च को मनाया जाएगा।
Related Posts
Add A Comment


