Chatra : प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय स्थित परिसर में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।मेला का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सह प्रखंड प्रमुख स्मिता प्रकाश, कपिल पासवान,प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव, अंचलाधिकारी जुल्फिकार अंसारी,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.संजीव कुमार ,प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सूर्यदेव यादव,प्रखंड मंत्री प्रतिनिधि लवली देवी सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया।स्वास्थ्य मेला में सामान्य चिकित्सा,ओपीडी,आंख,नाक,कान,पोषण परामर्श,मानसिक स्वास्थ्य,बाल स्वास्थ्य, मोतियाबिंद जांच,कुष्ठ निवारण,संचारी एवं गैर संचारित रोग,कैंसर नियंत्रण जागरुकता,मातृत्व चिकित्सा,दंत चिकित्सा,त्वचा संबंधि रोगों का इलाज,किशोर किशोरी स्वास्थ्य,टीकाकरण ,परिवार नियोजन, वरिष्ठ नागरिक जांच एवं परामर्श,मलेरिया ,उपलब्धता अनुसार दवा तथा डिजिटल हेल्थ कार्ड सहित अन्य स्टाल लगाया गया था।उदघाटन के बाद,प्रमुख, बीडीओ,सीओ,बीस सूत्री अध्यक्ष,मंत्री प्रतिनिधि सहित अन्य लोगों ने लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।स्वास्थ्य मेला में प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए करीब 500 लोगों का इलाज एवं जांच किया गया तथा निःशुल्क दवाइयां दिया गया।स्वास्थ्य मेला को सफल बनाने में डा.संजीव कुमार,डा.पवन कुमार,नेत्र सहायक अशोक कुमार, होमियोपैथी डाक्टर जुबैर, जयंत कुमार,रविशंकर पांडेय,संजय कुमार यादव,भानू ज्योति,सिकेंद्र कुमार, महबूब आलम,प्रभात रंजन,वंदना,शांति, स लोम भेंगरा,रवीना कुमारी,मोहित महतो,किशोरी यादव,आशीष कुमार,संजीत प्रसाद,चंद्रशेखर शर्मा एवं आरती कुमारी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रतापपुर, विकास कुमार

