मयूरहंड:- स्वामी विवेकानंद की 185वीं जन्म तिथि प्रखंड के करमा स्थित शैलजा गिरजा स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक श्री लक्ष्मी राम की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।रामकृष्ण मिशन के संस्थापक स्वामी विवेकानंद जी महाराज के जीवन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के द्वारा प्रकाश डाला गया। 12 जनवरी 1863 के पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जन्मे स्वामी विवेकानंद का बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था और इनके पिता का नाम विश्वनाथदत्त था। माता का नाम भुनेश्वरी देवी था जो धार्मिक विचारोंवाली सरल स्त्री थी।आपको बता दें कि स्वामी विवेकानंद वेदांत के विख्यात और आध्यात्मिक गुरु के रूप में पूरी दुनिया में प्रसिद्ध थे।अमेरिका स्थित शिकागो में विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्य के साथ-साथ शिक्षक रामखेलावन शर्मा,पवन शर्मा,छोटेलाल श्रीवास्तव अशोक साव, एजाजुल रहमान,सरोज गुप्ता समेत विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहे
राजकुमार दांगी


