चतरा : स्वर्णकार संघ चतरा के सदस्यो ने 25 दिसंबर को पत्थरदास मंदिर के प्रांगण में संघ के भूतपूर्व संरक्षक और सेवानिवृत्त शिक्षक कन्हाई पोद्दार और भूतपूर्व अध्यक्ष शिवदत्त प्रसाद सोनी के निधन पर दो मिनट का शोक व्यक्त कर उनके दिवंगत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए। संघ के मीडिया प्रभारी गुड्डू सोनी ने बताया समाज में इनका अनुकरणीय योगदान रहा था,उसे भुलाया नहीं जा सकता है। आगे 25 दिसंबर को तुलसी दिवस के शुभ अवसर पर तुलसी की आराधना कर श्री बजरंगी प्रसाद सोनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुवे वित्तीय वर्ष स्वर्णकार संघ चतरा के विकाश में जो कमी – बेशी रही उस पर विचार विमर्श कर संघ को और आगे बेहतर करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संघ में आए कुछ मामलों का निपटारा भी किया गया, मंचासीन पदाधिकारियों के पारदर्शिता रूपी फैसलों से संघ में बैठे तमाम सदस्य संतुष्ट थे। कार्यक्रम में सदस्यों के एक दूसरे के प्रति भाईचारगी और अनुशासन देखने लायक थी। कार्यक्रम में अध्यक्ष शंकर प्रसाद सोनी, उपाध्यक्ष अंबिका प्रसाद सोनी, सचिव सह मीडिया प्रभारी गुड्डू सोनी(दीपक सोनी), कोषाध्यक्ष दीनबंधु सोनी, कार्यकारिणी सदस्य संतोष सोनी,नरेश प्रसाद सोनी,गोपाल प्रसाद,सुखदेव प्रसाद, राजु सोनी,दयानंद सोनी,अशोक सोनी,प्रभु सोनी,रंजय कुमार,प्रदीप कुमार,अरुण सोनी,मुंद्रिका सोनी,रामकुमार सोनी,रंजित कुमार,नेपाल साव, जितेंद्र सोनी,राकेश वर्मा, जीतू सोनी,हरी सोनी, के अलावे दर्जनों संघ के सदस्य मौजूद थे। इसकी जानकारी संघ के प्रवक्ता प्रेम प्रसाद सोनी और अनूप प्रसाद सोनी ने दिए।
Related Posts
Add A Comment

