गिद्धौर (चतरा):प्रखंड के बारियातु पंचायत के स्वास्थ्य उपकेंद्र गांगपुर भाग (01) के लिए सहिया दीदी चयन को ले गुरुवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया।ग्राम सभा बारियातु पंचायत के मुखिया डेगन गंझु के नेतृत्व में किया गया।ग्राम सभा मे सहिया दीदी को चयन को लेकर कुल 04 आवेदन प्राप्त हुआ।जिसमें नाजिया प्रवीण, सायरा खातुन,सिमरन प्रवीण,व सबनम प्रवीण,मौके पर ही एक आवेदक सबनम प्रवीण कि कम उम्र होने के कारण निरस्त कर दिया गया।जबकि तीन आवेदनों को जांच कर सहिया दीदी की बहाली करने की बात बताई गई।ग्राम सभा मे बीपीएम मोहम्मद मारूफ,बिटीटी सुबोध पाण्डे,संजय सिन्हा, एसएस सुजीता देवी,संतोष दास, आंगनबाड़ी सेविका साबरा खातुन, सहिया दीदी आरती देवी, वार्ड सदस्य सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

