चतरा :- जिला प्रशाशन के नेतृत्व में चलाए जा रहे सक्षम ग्राम पंचायत के तहत ग्राम पंचायत बरीनी में आज ग्राम वार्ता आयोजित हुई पंचायत स्तरीय बैठक। बारिणी सचिवालय में मुखिया नीतू कुमारी की अध्यक्षता में सक्षम ग्राम पंचायत को लेकर बैठक किया गया। इस कार्यक्रम पर अपने विचार रखे। पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की योजना पर कार्य की शुरुवात हो रही है। इसको कैसे बेहतर करें इस पर मुखिया जी ने सभी को प्रोत्साहित किया तथा बताया की यह कार्यक्रम पीरामल फाउंडेशन के द्वारा कराया जा रहा है इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, स्वच्छता, एवं युवा सशक्तिकरण के दिशा में कार्य किया जायेगा। पीरामल फाउंडेशन की प्रतिनिधी दीपांशी निगम और नेहा ठाकुर ने कार्यक्रम में आज से शुरू होने वाले पोषण पखवाड़ा के बताया और पोषण जागरूकता के लिए लोगो को शपथ दिलाई ,लोगो को बताया पोषण अभियान के तहत लोगो को सही पोषण की जानकारी होनी चाहिए जिसे हम आप पास स्थानीय स्तर पे उपजा सकते हे। पिरामल प्रतिनिधि ने सक्षम ग्राम पंचायत बारे में वहा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को विस्तार से बताया। पंचायत में अभिसरण और सहयोग के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने की पहल है। पंचायत में विद्यालयों, आंगनवाडी केन्द्रों को सुदृढ करने के साथ ही स्वच्छता तथा युवाओं के कौशल विकास तथा उनके लिए रोजगार के अवसरों के विकास योजना पर कैसे कार्य को और बेहतर ढंग से किया जाए पर बात चीत हुई। साथ ही उन्होंने बताया सक्षम ग्राम पंचायत जिले के 17 पंचायतों में काम किया जा रहा है। बैठक में कार्यक्रम को विस्तृत ढंग से जनप्रतिनिधियों को समझाया गया तथा स्वच्छता पर विशेष चर्चा की गई की कैसे इस कार्यक्रम को आगे लेकर जाना है तथा किन माध्यमों से और बेहतर विकास कर सकते हैं। विकास के लिए सभी में विचारों का आदान प्रदान भी किया गया। बैठक में पिरामल के जिला प्रतिनिधि दीपक मिश्रा, मुखिया नीतू कुमारी, पंचायत सचिव नागेश्वर यादव, ,आंगनवाड़ी सेविका, एएनएम, पंचायत स्वयंसेवक, वार्ड सदस्य, शिक्षक आदि तमाम जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
Related Posts
Add A Comment

