कुंदा :-शिवरात्री पूजा के शुभ अवसर पर शनिवार को सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र में प्रसिद्ध ऐतिहासिक तीर्थ स्थल कुंदेश्वर महादेव मठ में श्रद्धालुओं की भीड़ शिवलिंग पर जलाभिषेक को लेकर आने लगी। दोपहर होते-होते भीड़ इतनी बढ़ गई की कुन्दा थाना प्रभारी परमानंद मेहरा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को लंबी कतार बद्ध होकर जलाभिषेक करवाने लगे,श्रद्धालु भी भगवान भोले शंकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए धैर्य रखते हुए लगभग 300 मीटर लंबी कतार में होकर इंतजार किया। स्थानीय पुलिस प्रशासन व कुण्देश्वर महादेव मठ समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं को एक एक करके गुफा में प्रवेश कराकर जलाभिषेक व पूजा करा कर बाहर निकाला जा रहा था,ताकी श्रद्धालुओं को गुफा के अंदर किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो सके, शिवलिंग पर जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष शिवरात्रि पूजा के शुभ अवसर पर बड़े पैमाने पर श्रद्धालु महादेव मठ में जलाभिषेक करने को लेकर पहुंचते हैं वहीं इस वर्ष यज्ञ होने के कारण भीड़ में काफी वृद्धि देखने को मिला, हालांकी स्थानीय पुलिस प्रशासन व मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों की पहल पर भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए सारे व्यवस्था सफल रहा। वही तीर्थ स्थल कुंदेश्वरमहादेव मठ में पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में दिखाई दिया, श्रद्धालु भगवान भोले शंकर की पूजा अर्चना कर अपने व अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना किया। ज्ञात हो की हिंदू मान्यता के अनुसार शिवरात्रि पूजा के शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण होती है और उनके जीवन में सभी कष्ट दूर होने के साथ भोले शिव की कृपया उन पर हमेशा बनी रहती है।शिवरात्रि पूजा सम्पन होने के साथ ही कुन्दा में आयोजित 11दिवसीय महारुद्र यज्ञ शनिवार को सम्पन्न हो गया।
कुंदा से रंजीत शौंडिक

