चतरा कन्हाचट्टी थाना क्षेत्र के पकरी गांव में जंगली विषाक्त फल खाने से 19 बच्चे बीमार हो गए जिन्हें कान्हाचट्टी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया जिसका अभी सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज। प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो के नेतृत्व में सभी बच्चों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती,सभी को हो रहा है स्लाइन,ज्ञात सूत्रों से पता चला है कि बच्चे जंगल से अच्छा फल समझकर कुछ विषैले फल को खा गए हैं। जिसके कारण बच्चे अचानक बीमार पड़ गए जिन्हें कान्हा चट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के महेश दास के देखरेख में सभी बच्चों को एंबुलेंस से पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लाया गया उसके बाद उन्हें चतरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है सभी बच्चे खतरा से बाहर बताए जा रहे हैं वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो ने भी बच्चों पर और बच्चों के स्वास्थ्य पर पैनी नजर रखे हुए हैं।सभी बच्चे राजपुर थाना क्षेत्र के जमरी बक्सपुरा पंचायत के पकरि गांव के हैं। मामला की सूचना मिलने पर झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता वह चतरा जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी सदर अस्पताल पहुंच सभी बच्चे की स्थिति का जायजा लिया घायलों में हरिओम यादव पिता सुरेंद्र यादव,सृष्टि कुमारी पिता बैजनाथ यादव,रजंन कुमार पिता कैलाश भुइयाँ सहित उन्नीस लोगो का नाम शामिल है।
Related Posts
Add A Comment

