प्रतापपुर/चतरा : प्रतापपुर थाना क्षेत्र के हिंदिया कला जंगल से वन विभाग के कर्मियों ने शुक्रवार को अभियान चलाकर साल किस्म के 26 पीस लकड़ी का बोटा जब्त किया है।यह अभियान वन कर्मी विकाश कुमार रंजन के नेतृत्व में चलाया गया इस संबध में वनकर्मी विकाश कुमार ने बताया की मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर प्रतापपुर वन क्षेत्र के हिंदियां कला जंगल से साल के 26 पीस लकड़ी के बोटा जब्त कर वन विभाग लाया गया।एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय वन सेवा अधिनियम 1927 के तहत अभियुक्त पर वनवाद दर्ज किया गया।इस अभियान में वनरक्षी रितेश बखला,दीपक खलखो, धनजय कुमार,जितेंद्र दास,विवेक कुमार,अविनाश कुमार,गृह रक्षक शशि कुमार,अनूप कुमार,सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
प्रतापपुर, विकास कुमार


