लावालौंग: थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोलकोले पंचायत स्थित मड़वा गांव के समीप से अफीम की खेती करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उक्त विषय की जानकारी देते हुए एस०आई० रामाशीश शुक्ला ने बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि मड़वा गांव के समीप चाको नदी के किनारे वन भूमि पर अवैध रूप से पोस्ते की खेती की गई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लावालौंग पुलिस एवं वन कर्मियों के द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर उक्त स्थान पर लगभग छः एकड़ वन भूमि में लगाए गए अफीम की फसल को नष्ट किया गया। इस दौरान खेत से ही दो लोग पुलिस बल को देखकर भागने लगे। जिसे पुलिस बल नें खदेड़ कर पकड़ा।पूछताछ के दौरान एक अभियुक्त नें अपना नाम समुंद्र गंझू गांव टेढ़ी महुआ हेडूम पंचायत तथा दूसरे ने नन्हकू गंझू गांव मड़वा बताया।अभियान में मौके पर थाना प्रभारी नंदन कुमार सिंह,वनरक्षी अमित कुमार समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
*मो० साजिद, लावालौंग*

