लावालौंग मुख्य चौक, कुंदा रोड, लमटा भाया चतरा रोड़, पांकी रोड़, इत्यादि कई वाई पास रोड़ पर लावालौंग पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में हेलमेट, ट्रिपल लोड और ड्रंकन ड्राइविंग की चेकिंग की गई। चेकिंग में 6 लोगों को मोटरसाइकिल सवारों का चालान काटा गया। तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने का निर्देश लावालौंग पुलिस ने दिया। साथ ही साथ लोगों को हिदायत देते हुए थाना प्रभारी नन्दन कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और ट्रैफिक नियमों का अनुपालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई भी लगातार जारी रहेगी। वहीं मोटरसाइकिल चालको ने शिकायत किया है कि इस तरह चतरा जाकर चलान कटवाना काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि डीटीओ व थाना द्वारा ऑन स्पॉट चलाना काटने का सुविधा होती तो हम लोगों को चतरा जाना नहीं पड़ता और समय बर्बाद नहीं होता। अभियान में थाना प्रभारी नन्दन कुमार सिंह,ए०एस०आई घनश्याम सिंह सहित थाना के पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे।
*मो० साजिद, लावालौंग*


