लावालौंग: झारखंड राज्य के माननीय मंत्री सत्यानन्द भोगता आज सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत लमटा पंचायत के ग्राम लमटा के देवी मंडप प्रांगण में जनताओ से रुबरु हुए। तथा इस आयोजित में “अभिनंदन समारोह” में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम आयोजन समिति के लोगों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों,समाजसेवियों व गणमान्य व्यक्तियों ने माननीय मंत्री श्री भोगता के आगमन पर फूल माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत समिति के लोगों ने तथा उपस्थित गणमान्य लोगों ने माननीय मंत्री भोगता को अपने क्षेत्र की समस्याओं से निदान को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। माननीय मंत्री श्री भोगता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, केंद्रीय सचिव नेता भोली साहू, पंचायत समिति सदस्य रूबी पासवान, बैजनाथ साहू, वार्ड सदस्य प्रमोद साहू, राकेश प्रसाद, सतीश कुमार, निरंजन साहू, प्रमोद कुमार, मंटू कुमार रामचन्द्र साहू, राजेश विश्वकर्मा, जितेंद्र कुमार, विनय कुमार, विवेक कुमार सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
*मो० साजिद लावालौंग*

