गिद्धौर (चतरा):थाना क्षेत्र के रोहमर गांव निवासी कैलाश यादव ने गांव के करीब दो दर्जन लोगों पर रात में ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन से फसल नष्ट करने का आरोप लगाया है। इस बाबत कैलाश यादव ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।आवेदन में कहा गया है कि 26 दिसंबर के करीब 5:00 बजे शाम को मेरी दादी की मृत्यु हो गई थी। दादी की क्रियाकर्म व अंतिम संस्कार करने को लेकर घर पर तैयारी कर रहे थे।इसी क्रम में गांव के करीब दो दर्जन दबंगों द्वारा करीब डेढ़ एकड़ में लगा गेहूं,चना, सरसों,मसूर,मटर सहित अन्य फसल को जेसीबी व ट्रैक्टर से नष्ट कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला भूमि विवाद से संबंधित है। दोनों पक्षों से आवेदन दिया गया है। दोनों पक्षों को अपने-अपने पक्ष में कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
संवाददाता कुदूस आलम

