मयूरहंड/चतरा :-गरीबी उन्मूलन को लेकर बनाए गए युवा जागृति क्लब ने पूरी टीम के साथ शुक्रवार को वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया।वनभोज का यह कार्यक्रम पिकनिक स्थल के रूप में उभरता अंबाटांड में आयोजित किया गया। क्लब द्वारा आयोजित एक भोज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करमा पंचायत के पंचायत समिति प्रतिनिधि सह भद्रकाली हाई स्कूल ढोढ़ी के प्रधानाध्यापक नीरज प्रसाद महतो उर्फ मनोज दांगी पिकनिक स्थल पर पहुंचकर क्लब के सदस्यों का हौसला अफजाई किया।इस दौरान क्लब के अध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि युवा जागृति क्लब में कुल 25 सदस्य हैं और यह अपनी कमाई का कुछ हिस्सा प्रत्येक माह बचत के तौर पर जमा करते हैं।संजय पासवान ने आगे बताया कि कक्ब के सदस्यों को अन्य दूसरे काम करने के लिए सस्ती दर पर क्लब के द्वारा ऋण मुहैया कराया जाता है। संजय पासवान की माने तो कम दर पर ऋण उपलब्ध होने से क्लब के सदस्य जीविकोपार्जन के कई कार्य करते हैं और वे इकोनॉमिकल में खुद को खड़ा कर पाते हैं।उपाध्यक्ष पप्पू रजक ने बताया कि जब से क्लब का स्थापना हुआ है और जब से मैं इस क्लब का हिस्सा रहा हूं तब से हमारी स्थिति अच्छी हुई है।क्लब में कम दर पर ऋण मिल जाता है जिससे कई काम बन जाते हैं और समय पर ब्याज के साथ ऋण को वापस करता हूं और इसी तरह सभी सदस्य अपनी जरूरत के हिसाब से ऋण लेकर बड़े से बड़े कार्य बड़ी ही सहजता के साथ कर लेते।क्लब के सदस्य सुनील दांगी ने बताया कि अपनी कमाई का एक छोटा हिस्सा हर एक व्यक्ति को किसी न किसी समिति में जमा करना चाहिए ताकि उन्हें समय पर यही राशि वरदान साबित हो सके। मौके पर क्लब के कोषाध्यक्ष नीरज लाल पप्पूनाथ,विकास कुमार दास ओम कोचिंग केंद्र के संचालक वीरू उर्फ विरेंद्र कुमार वर्मा, नाम पंकज रजक सिकंदर दांगी, बैजनाथ लाल, पोल्ट्री फार्म संचालक द्वारिका दांगी,समेत सभी सदस्य वनभोज का लुत्फ उठाए और क्लब को और बेहतर व सुनियोजित तरीके से चलाने को लेकर परिचर्चा किए।
Related Posts
Add A Comment

