गिद्धौर (चतरा): प्रखंड कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मृतक के पत्नी रोती बिलखती हुई अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग करने लगी। मृतक के पत्नी के गिड़गिड़ाने से प्रखंड कार्यालय परिसर गमगीन में तब्दील हो गया। जबकि प्रखंड व अंचल कर्मियों के साथ साथ विभिन्न गांव से आए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि प्रखंड के बारियातु पंचायत के कौशल्या देवी अपने मृतक पति अमृत ठाकुर के मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर 16 दिसंबर 2021 को आवेदन दिया था। जबकि 20 जून 2022 को पंचायत सचिव द्वारा इसकी अनुशंसा भी की गई थी। परंतु प्रखंड कार्यालय से मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो रहा था।वैसे में मृतक के पत्नी का धैर्य का सारा बांध टूट चुका था। बुधवार को मृतक की पत्नी कौशल्या देवी प्रखंड कार्यालय पहुंचते ही फूट-फूट कर रोने लगी। इस क्रम में आसपास के ग्रामीणों के साथ-साथ कर्मी का भीड़ उमड़ पड़ी।पूछे जाने पर बताया गया कि पिछले एक वर्ष से मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर प्रखंड व पंचायत कार्यालय का चक्कर लगा रही है। इस क्रम में प्रमुख अनीता यादव व उपप्रमुख प्रीतम कुमार यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के पत्नी को आश्वासन दिया। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत सचिव को जमकर फटकार लगाया। जबकि कर्मियों को एक घंटा के अंदर मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ-साथ मृतक के पत्नी को विधवा पेंशन स्वीकृति करने का आदेश दिया। इस प्रकार एक घंटा के अंदर मृतक के पत्नी को मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ-साथ उसे विधवा पेंशन की स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया।वहीं दूसरी ओर प्रखंड विकास पदाधिकारी के इस कार्रवाई से ग्रामीणों के बीच खूब चर्चा हो रही है।
संवाददाता कुदूस आलम


