रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द कर दी गयी है। ECI( भारत निर्वाचन आयोग ) ने पत्र भेजकर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को यह सूचना दी। ईसीआई द्वारा भेजे गए पत्र में कई और भी जानकारी भेजी गई है। आयोग का पत्र आने के बाद झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सत्ता व राजनीतिक शीर्ष की नजर अब राज्यपाल पर टिकी हुई है। राज्यपाल आज (गुरुवार) को दिन के करीब एक बजे रांची पहुंचेंगे। इसके बाद ही राजभवन की तरफ से कोई संदेश सीएमओ भेजा जा सकता है। राजभवन का रुख के बाद ही सीएम हेमंत सोरेन की तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया होगी।
Related Posts
Add A Comment

