गिद्धौर (चतरा): प्रखंड मुख्यालय के सार्वजनिक नव युवक विकास संघ कार्यालय में रविवार को भाजपा की बैठक हुई।बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो चतरा जिला अध्यक्ष अभिषेक केसरी उपस्थित थे।बैठक में आगामी 18 जनवरी से नेतरहाट में होने वाले तीन दिवसीय सांसद खेलो स्पर्धा कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।बताया गया की निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सराहनीय पहल है। इस पहल को चतरा लोक सभा सांसद सुनील कुमार सिंह इस खेल स्पर्धा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को निखारने के लिए सांसद पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। ताकि बच्चे राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर जा सके।एथलेटिक्स खेल में चतरा लोकसभा के सभी प्रखंडों व सभी पंचायत स्तर के लोग इस खेल में भाग लेंगे।इस स्पर्धा में भाला फेंक,गोला फेक,लंबी कूद, ऊंची कूद,100 मीटर की दौड़,400 मीटर की दौड़, 800 मीटर की दौड़,रिले रेस सहित अन्य प्रतियोगिता मे भाग लेंगे।इस खेल में नौ से बारह कक्षा के छात्र छात्रा शामिल होंगे। सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा नेतरहाट जाने के लिए सांसद सुनील कुमार सिंह खिलाड़ियों के आने जाने की व्यवस्था किया हैं। नेतरहाट में ठहरने और भोजन एनर्जी ड्रिंक फ्रूट की व्यवस्था बनाए हैं। बैठक में सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा,अनुमंडल स्तर के सांसद प्रतिनिधि दीपक शर्मा,कुंदा सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, जिला दूरसंचार विभाग के सांसद प्रतिनिधि प्रेमचंद यादव,युवा मोर्चा अध्यक्ष बबलू कुमार साव,किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील कुमार राणा,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिकास कुमार, दशरथ दांगी,खुशबू कुमारी, विजेता लिंडा,राहुल कुमार, राजेंद्र केसरी,अमीर कुमार, मंटू कुमार,सुमित कुमार, संतोष दास,बादल कुमार, सहित कई खिलाड़ी उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

