गिद्धौऱ(चतरा)प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय मंझगवांतरी में पनपे विवाद का निबटारा मंगलवार को कर लिया गया.सिओ जयशंकर पाठक,बीडीओ संजीत कुमार सिंह,पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर कुमार चौधरी व थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल की मौजूदगी में बच्चों के बीच पनपे विवाद का निबटारा किया गया।पुलिस प्रशाषन की मौजूदगी में प्रबंधन समिति की बैठक में मिलजुलकर सरस्वती पूजा मनाने का निर्णय लिया गया.बीडीओ व सिओ ने बच्चों के बीच के विवाद के लिये प्रबंधन समिति के सदस्यो व शिक्षकों को जमकर फटकार लगाई।साथ ही व्यवस्था में सुधार लाने व आपसी सौहार्द को बनाने का निर्देश दिया।पदाधिकारियों की पहल पर स्थिति सामान्य हुई.पदाधिकारियों ने विद्यालय में लगभग 4 घण्टे समय बिताया और बच्चों व प्रबंधन समिति से अलग अलग जानकारी जुटाई.बच्चों से उनकी पढ़ाई की गुणवत्ता की जांच की.सबों ने मिलकर राष्ट्र गान गाया और स्थिति में बदलाव लाने का वायदा किया.मौके पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता,पुलिस बल के जवान,विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य व कई प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।मालूम हो कि सोमवार को विद्यालय के बच्चे थाना पहुंच गये.यहां उन्होंने विद्यालय के कुछ छात्रों द्वारा विद्यालय में सरस्वती पूजा में व्यवधान उतपन्न करने की शिकायत की थी.
संवाददाता कुदूस आलम

