गिद्धौर (चतरा):प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने पशुधन लाभुकों के साथ बैठक किया।बैठक में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार सिन्हा उपस्थित थे।बैठक में पशुधन लाभुकों को अपने अपने खाता में सब्सिडी की राशि रखने का निर्देश दिया गया।जबकि जल्द ही उन्हें गाय,बकरी सहित अन्य पशु उपलब्ध कराने की विस्तृत जानकारी दिया गया। बताया गया कि बकरा पालन में उन्हें शेड देने का प्रावधान नहीं है।परंतु गाय,सूअर,मुर्गी पालन के लिए उन्हें मनरेगा से शेड दिया जाएगा। कई लाभुकों ने बकरा शेड नहीं दिए जाने की बात सुनकर आश्चर्य व्यक्त किया। बैठक में मुखिया निर्मला देवी,मुकेश कुमार साव,पंचायत सचिव के साथ साथ पशुधन योजना के विभिन्न गांव के लाभुक उपस्थित थे।
संवाददाता,कुदुस आलम

