गिद्धौर(चतरा)+2 गंगा स्मारक उच्च विद्यालय, गिद्धौर में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास के साथ गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु गोविंद सिंह के छाया प्रति पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर स्वागत गीत के साथ किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार सिंह व संचालन बीएड प्रशिक्षु मनीष कुमार ने किया।कार्यक्रम में शिक्षक डॉ राजीव कुमार दास, विपिन कुमार,डॉ कृष्ण कुमार टिंकू,संतोष सेठ , तमीम अहमद,राजीव नयन प्रकाश,सरोज कुमार ,मीनाक्षी कुमारी, शारदा बाला,उमेश कुमार,गेंदो रविदास सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच डॉ राजीव कुमार दास ने गुरु गोविंद सिंह के जीवनी पर जोर देते हुए बताया कि किस तरह गुरु गोविंद सिंह ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वंश दान कर गए । विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के विचारों को छात्र छात्राओं में समाहित करते हुए बताया कि गुरु गोविंद सिंह किस प्रकार अपने राष्ट्र की रक्षा की। इस आयोजन में कई रंगारंग कार्यक्रम भी किए गए जिसमें B.Ed संभाग के प्रशिक्षु नितेश कुमार सिंह ने गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर विशेष चर्चा की एवम विद्यालय की ओर से वर्ग 12 की छात्रा खुशबू कुमारी ने नृत्य प्रस्तुत की।मधु कुमारी, फुलमति कुमारी,विक्रम कुमार ने भी गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय छात्रा निशु,खुशबू सहित अन्य छात्राओं ने भी गुरु गोविंद सिंह के जीवनी पर विस्तृत जानकारी दिया।शिक्षक डॉ कृष्ण कुमार टिंकू ने बच्चों के अंदर गुरु गोविंद सिंह के शुभ विचारों को पिरोने का प्रयास किया एवं उनके विचारों का आज के युग में उपयोग करना एवम शिक्षा के प्रति सजग होने की बात कही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चतरा कॉलेज चतरा के प्रोफेसर डॉक्टर मो. मुमताज अंसारी (पर्यवेक्षक) एवं प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं गणेश, रंजीत ,नितेश ,करण जितेंद्र,परमेश्वर,रविशंकर,भारती,नीतू ,काजल, ललिता,ने अहम भूमिका निभाई।
संवाददाता कुदूस आलम

