Chatra :-प्रतापपुर मुख्यालय में आयोजित होने वाला रामनावमी पूजा एवं निकाले जाने वाली रामनावमी जुलूस मार्गो का बुधवार को ड्रोन कैमरे से निगरानी व वेरीफिकेशन किया गया ।यह वेरीफिकेशन पुलिस निरीक्षक लव कुमार, बीडीओ मूरली यादव, सीओ जुल्फिकार अंसारी के संयुक्त नेतृत्व में समाजसेवी भोला प्रसाद,कपिल पासवान, राजद अध्यक्ष खेदू यादव, भाजपा सांसद प्रतिनीधि सतेन्द्र पासवान, मंडल अध्यक्ष बिनोद कुमार शौण्डिक,मिस्टर आलम अशरफी, रामनावमी पूजा समिति के अध्यक्ष, व कमिटी के पदाधिकारियो व गणमान्य लोगो की उपस्थिति मे किया गया ।इस दौरान बडा ड्रोन कैमरे को विभिन्न मार्गो मे उडाकर मार्गो व मार्गो मे दोनो ओर पक्के मकान के छतो पर रखे गये,ईट,पत्थर,सहित घातक पदार्थो का अवलोकन किया गया ।इस दौरान नेतृत्व कर्ताओ ने जुलूस मार्गो के छत पर रखे व मार्गो मे रखे,ईट,पत्थर, लाठी,व अन्य पदार्थो को हटाने का निर्देश मकान मालिको को दिया गया ।इस ड्रोन कैमरे से मार्गो के किनारे अबैध रूप से रखे पदार्थो व समाग्रियो का अवलोकन कर पैनी नजर रखने का काम किया गया ।मौके पर नेतृत्व कर्ताओ ने बताया कि गुरूवार को रामनावमी जुलूस पर हुडदंगियो व असमाजिक तत्वो पर कडी व पैनी नजर है,कई असमाजिक तत्वो पर अंकुश लगाने के लिए उन्हे चिन्हित कर लिया गया है ।जुलूस मे कोई व्यवधान न हो इसके लिए सैकडो पुलिस तैनात कर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है ।चप्पे चप्पे मे पुलिस तैनात रहेगी,जुलूस मे शराब पीकर हुडदंग करने वाले को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की।जाएगी।रामनावमी पूजा कमिटी को रामनावमी जुलूस को शांति वातावरण मे संपन्न कराने की हिदायत दी गई है।आगे कहा कि जुलूस व निकाले जाने वाली शोभा यात्रा को ज्यादा समय तक एक स्थान पर नही रोकना है।डिजे पर अश्लील व धर्म को ठेस पहुंचाने वाले गानों पर प्रतिबंध रखने व न बजाने का हिदायत दी गई है । इस ड्रोन कैमरे से निगरानी व वेरीफिकेशन के मौके पर थाना के एसआई अखिलेश कुमार यादव, सहित दर्जनो महिला व पुलिस जवान,पूजा कमिटी के सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।
प्रतापपुर, विकास कुमार

