गिद्धौर (चतरा): प्रखंड कार्यालय परिसर के साथ साथ प्रखंड के सभी पंचायत भवन में गुरुवार को मनरेगा दिवस आयोजित किया गया। इस क्रम में 100 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले मजदूरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।जबकि मेट की सहभागिता को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह,मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम अजय कुमार सिन्हा सहित अन्य शामिल थे।
गिद्धौर :-कुदूस आलम


