चतरा : घर से शादी समारोह में शिरकत करने निकली नाबालिक की निर्मम हत्या कर दी गई है। यह मामला सदर थाना क्षेत्र के न्यू बस स्टैंड के समीप छोटकी देवरिया गांव में घटी है। गांव से सटे खेत से संदेहास्पद स्थिति में गला रेत व शरीर के अन्य भागों पर धारदार हथियार से हमला कर उतारा गया मौत का घाट। घटना की सूचना पाकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे एसडीपीओ अविनाश कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी धनंजय राम व थाना प्रभारी मनोहर करमाली। नाबालिग की रेप के बाद गला रेत कर हत्या की जताई जा रही है आशंका। जाँच में जुटी पुलिस। घटना के बाद दहशत में लोग। घटना के बाद शव देखने के लिए काफी संख्या में पहुँचे लोग। पुलिस हर बिंदु पर कर रही जाँच।
Related Posts
Add A Comment

