Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » निरसा के कापासारा में सैकड़ों लोगों द्वारा अवैध रूप से कोयला उठाव की सूचना पर निरसा SDPO के नेतृत्व में पुलिस ने किया निरीक्षण
    Dhanbad News

    निरसा के कापासारा में सैकड़ों लोगों द्वारा अवैध रूप से कोयला उठाव की सूचना पर निरसा SDPO के नेतृत्व में पुलिस ने किया निरीक्षण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    निरसा के कापासारा आउटसोर्सिंग में आसपास के सैकड़ों लोगों द्वारा अवैध रूप से कोयला उठाव की जानकारी पर शुक्रवार की सुबह निरसा एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर कापासारा का मुआयना किया गया। जैसे ही टीम का कापासारा पहुंची अवैध उत्खनन व उठाव में लगे सैकड़ों लोग भाग खड़े हुए। सभी आसपास छिपकर टीम का जाने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही टीम कापासेड़ा से बाहर निकली वैसे ही अवैध उठाव एवं अवैध खनन में लगे लोग फिर से कापासारा में जुट गए। टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में अनाउंसमेंट कराया गया इस दौरान लोगों से कहा गया कि प्रतिबंधित क्षेत्र या अवैध रूप से कोयला उठाओ कानूनन जुर्म है पकड़े जाने वाले वर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी टीम कापासारा, मुगमा, गलफरबाड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में घूम घूम कर अनाउंसमेंट की। टीम का नेतृत्व कर रहे हैं निरसा एसडीपीओ पितांबर सिंह खेरवाल ने कहा कि उन्हें सूचना दी गई थी कि कापासारा आउटसोर्सिंग में सैकड़ों की संख्या में लोग आकर जबरन कोयले का अवैध उठाव करते हैं। उसी सूचना पर टीम गठित कर हम लोगों ने आज कापासारा पहुंचे है देखा गया कि काफी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे कोयले के अवैध उठाव में लगे हुए हैं। जो हमलोग को देखते ही भाग खड़े हुए। सभी से कहा गया कि कोयले का अवैध उठाव ना करें पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि ईसीएल द्वारा चल रहे खदान की सुरक्षा का जिम्मेवार कौन है? ईसीएल प्रबंधन या और आउटसोर्सिंग। इसकी सुरक्षा की जिम्मेवारी किसके ऊपर है तथा खदान को सुरक्षित कैसे रखा जा सकता है इसकी ईसीएल प्रबंधन जानकारी पुलिस विभाग को दे। साथ ही साथ सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा, ब्रीकेटिंग, लाइट तथा हर आने जाने वाले रास्ते पर सुरक्षा की व्यवस्था, अंदर प्रवेश करने वाले व्यक्ति की जांच सुचारू रूप से किया जाता है या नहीं इसकी भी जानकारी उपलब्ध कराया जाए। कहा कि इस संबंध में ईसीएल को पत्राचार कर सारी जानकारी मांगी जाएगी। कहां की पुलिस को और भी कई काम होते हैं लेकिन ईसीएल के पास सिर्फ उसको खदान की सुरक्षा के सिवाय कोई अन्य व्यवस्था को नहीं देखना है। इसलिए प्रबंधन से आग्रह करेंगे कि वह अपनी सुरक्षा की व्यवस्था करें और समुचित रूप से हर जगह पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती करें। बता दें कि गुरुवार की सुबह का पासा रानी चाल हंसने से दो व्यक्ति की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके बाद से पुलिस प्रशासन एवं आउटसोर्सिंग प्रबंधन रेस हो गई है। टीम में निरसा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक दिलीप कुमार यादव, गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी संजय उरांव, एमपीएल ओपी प्रभारी गेरुआ रजवार एवं ईसीएल की सुरक्षा टीम सहित पुलिस बल मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    माता के जयकारे के बीच बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुनील भास्कर ने किया भूली ए ब्लॉक दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन

    September 28, 2025

    कालूबथान पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में पकड़ा अवैध शराब

    April 28, 2025

    पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर गुलाम कुरैशी के नेतृत्व में निकाला गया कैंडल मार्च

    April 28, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.