गिद्धौर(चतरा): पुलिस अधीक्षक के गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धौर थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने बीते सोमवार की देर रात गांगपुर गांव से दो ट्रैक्टर कोयला जब्त किया।कोयला जब्त कर थाना ले आया है।इस दौरान थाना थाना प्रभारी ने बताया कि ईंट भट्टा के लिए अवैध कोयला गिराया गया है। सूचना के आलोक में गिद्धौर पुलिस ने दो ट्रैक्टर कोयला जब्त कर थाना ले आया।हालांकि बताया गया कि कोयला एक वर्ष पहले गिराया गया था।जिसका कागजात भी थाना को उपलब्ध कराया गया है।थाना प्रभारी ने कोलये की कागजात को चतरा डीएमओ से जांच कराने की बात कही। वहीं दूसरी तरफ चोरी के कोयला से कई बांग्ला ईट भट्ठा की चूल्हा जल रहा है।बताया जाता है कि ईट भट्ठा में कोयले की आपूर्ति अधिकतर मोटरसाइकिल से किया जा रहा है।इस पर पुलिस प्रशासन मौन बैठी हुई है।
संवाददाता कुदूस आलम

