गिद्धौर,(चतरा): प्रखंड मुख्यालय के बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को दांगी कुशवाहा समाज की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक देवचरण दांगी ने किया।जबकि संचालन परमेश्वर दांगी ने किया।बैठक में समाज के विकास पर विशेष चर्चा हुई। जबकि प्रखंड मुख्यालय के कौलेश्वरी मंदिर परिसर में 22 जनवरी को होने वाली दांगी कुशवाहा समाज के जिला सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। यहां तक कि बैठक में प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन पर भी चर्चा किया गया। बैठक में अभी निर्णय लिया गया कि जिला सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में महिला पुरुष भाग लेंगे। जिसका प्रचार प्रसार गांव गांव जाकर करने का भी आह्वान किया गया।सम्मेलन के सफल संचालन को लेकर समिति का गठन भी किया गया।बैठक के पश्चात लोगों ने चुडा गुड व तिलकुट का भी आनंद लिया।जबकि एक दूसरे को मकरसक्रांति व लोहड़ी पर्व की बधाई भी दिया।जिसके पश्चात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी के माता हीराबेन मोदी व बिहार जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर समाज के लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया। बैठक में दांगी कुशवाहा समाज के प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी, जिला कोषाध्यक्ष देवनारायण दांगी,मुखिया निर्मला देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार,सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी,लखन दांगी,चंदा कुमारी,रंजू देवी,राजू लाल वर्मा,सुरेश राम दांगी,प्रदीप दांगी,बहादुर दांगी,जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा,कैलाश दांगी,वीरेंद्र दांगी, बोध नाथ वर्मा,मुसाफिर कुमार कुशवाहा,रवि प्रियदर्शी, संतोष कुमार निराला सहित अन्य उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

