चतरा :-प्रतापपुर स्थित अपेक्स अकादमी विद्यालय में दशम वर्ग के छात्र एवं छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्देशक उमेश कुमार एवं संचालन रघुबीर राम ने किया।इस समारोह में सभी विद्यार्थियों को उपहार देकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें समन्नित किया गया।मौके पर सभी शिक्षको ने विद्यार्थियों को प्रेरणा भरी बाते बताई इन विद्यार्थियों को हमेसा अनुसासन का पालन करने की बात कही वही कई विद्यार्थियों को अपने क्लास में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया गया ।इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
संवाददाता- विकास कुमार


