Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखंड विधानसभा में एक बार फिर गूंजा पोषण सखी बहनों को फिर से बहाल करने का मामला
    Ranchi News

    झारखंड विधानसभा में एक बार फिर गूंजा पोषण सखी बहनों को फिर से बहाल करने का मामला

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     Ranchi :-पोषण सखी का मामला एक बार फिर से झारखंड विधानसभा में गूंजा है। सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास ने विधानसभा के बजट सत्र में पोषण सखी बहनों को राज्य सरकार द्वारा हटाए जाने के मामले को गंभीरता से उठाते हुए हेमंत सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। श्री दास ने सदन के माध्यम से सरकार के समक्ष मांग किया कि सभी 10388 पोषण सखियों को फिर से नौकरी पर रखा जाए। उन्होंने बजट सत्र के दौरान हेमंत सोरेन सरकार से यह सवाल पूछा कि वर्ष 2016 में आंगनबाड़ी केंद्रों में नवजात, किशोरी, गर्भवती महिलाओं व धात्री महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सहित अन्य कार्यों के लिए केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राज्य सरकार द्वारा पोषण सखी बहनों का मानदेय के आधार पर नियुक्ति किया गया था। लेकिन वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के तकरीबन 10388 को पोषण सखियों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटा दिया है। झारखंड के चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, गोड्डा व दुमका जिले में पोषण सखी बहने 2016 से विभिन्न प्रखंडों में कार्य कर रही थी। श्री दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाया कि गांव की गरीब महिलाओं को महज तीन हजार रूपए के मासिक मानदेय पर पोषण सखी की नियुक्ति की गई थी। लेकिन हेमंत सरकार गरीब विरोधी के साथ-साथ महिला विरोधी है। यही वजह है कि महज तीन हजार रुपए मासिक में काम करने वाली महिलाओं की नियुक्ति रद्द कर दी। दूसरी तरफ झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ के बैनर तले पोषण सखी बहने बीते 27 फरवरी से ही झारखंड विधानसभा के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठी हैं। सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास विधानसभा में सरकार से सवाल पूछने के बाद पोषण सखी बहनों से मिलने धरनास्थल पर पहुंचे और उनके समस्याओं से रूबरू हुए। पोषण सखी बहनों ने अपना दर्द विधायक श्री दास से साझा किया और कहा कि राज्य सरकार ने महज एक आदेश से 10388 पोषण सखियों की नियुक्ति को रद्द कर दिया है। इससे पोषण सखी बहनों के परिवार के समक्ष आर्थिक संकट छा गया है। अब सभी दाने-दाने को मोहताज भी हैं। 27 फरवरी से ही पोषण सखी महिलाएं अपने बच्चों के साथ झारखंड विधानसभा के समक्ष टूटे-फूटे पंडाल में दिन-रात रहकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें पोषण सखी या अन्य किसी कार्य के रूप में राज्य सरकार नियुक्त करें। ताकि उनके परिवार का भरण पोषण हो सके। पोषण सखी बहनों से मिलने के बाद सिमरिया के विधायक श्री दास ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को जमकर घेरा और कहा कि राज्य सरकार महिला विरोधी होने के साथ-साथ गरीब के हितों की अनदेखी कर रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण है पोषण सखी बहनों का यह हाल होना है। उन्होंने बताया कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी पोषण सखी बहनों का मामला उठाया गया था और बजट सत्र में भी एक बार फिर पोषण सखी बहनों की नियुक्ति का मामला उठाया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Ranchi News : रांची में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी करेंगे शिरकत

    March 18, 2026

    Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।

    March 17, 2026

    Ranchi News : ईद-रामनवमी पर शांति का कवच: डीजीपी तदाशा मिश्र की मुस्तैद पुलिस, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर!

    March 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    • Chatra News : विराट हिंदू सम्मेलन का कान्हाचट्टी प्रखंड में भव्य समापन, उमड़ा जनसैलाब; भजन-सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां March 22, 2026
    • Chatra News : धूमधाम से निकला सरहुल जुलूस,सुरक्षा के बीच पारंपरिक रंग में रंगा लावालौंग March 22, 2026
    • Chatra News : ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज,अमन-चैन की मांगी दुआ March 22, 2026
    • Chatra News : कौलेश्वरी मेला के आयोजन पर विशेष तैयारी, थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने संभाली कमान। March 21, 2026
    • Chatra News : ईद की धूम: इबादत के लिए झुके हजारों सिर, अमन-चैन की मांगी गई दुआ March 21, 2026
    • Chatra News : जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश March 20, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.