गिद्धौर (चतरा): झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने सरकार के विभिन्न मंत्रियों से भेट कर गिद्धौर को सिमरिया अनुमंडल से हटाकर जल्द सदर अनुमंडल में शामिल करने की मांग किया है। जबकि सरकार द्वारा चतरा उपायुक्त व हजारीबाग आयुक्त को इस पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिए जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया है। प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता,शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ-साथ सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास से भेंट कर मांग पत्र सौंपा।प्रखंड अध्यक्ष के साथ 1932 खतियान के संघर्ष मोर्चा के सदस्य प्रदीप कुमार भी शामिल थे। प्रखंड अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने मीडिया के प्रति भी आभार प्रकट किया।कहा की पत्रकार बंधुवों ने भी इस खबर को प्रमुखता के साथ लगातरार प्रकाशित किया।जिसके पश्चात सरकार व अन्य जनप्रतिनिधियों ने संज्ञान लिया।
संवाददाता कुदूस आलम


