गिद्धौर (चतरा):प्रखंड के ब्लॉक मोड़ समीप जीवनधारा हॉस्पिटल में गुरुवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर चौपारण के दृष्टि आई हॉस्पिटल के तत्वधान में आयोजित की गई। शिविर में 90 लोगों का नेत्र जांच निशुल्क किया गया।जिसमे 30 लोगों का मोतियाबिंद पाया गया। मोतियाबिंद पाए गए लोगों का निशुल्क इलाज दृष्टि आई हॉस्पिटल बहेरा आश्रम में किया जाएगा।नेत्र जांच डा.गौरव सिंह तोमर द्वारा किया गया।मौके पर जीवनधारा हॉस्पिटल के संचालक मुकेश कुमार,संटू कुमार,रणधीर कुमार,दृष्टि आई हॉस्पिटल के शाहरुख खान,टिवंकल कुमारी,दिब्या कुमारी,चंदन सिंह,लोकेश पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम


