चतरा :-मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2023 के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दोनों विधानसभा (26-सिमरिया (अ0जा0) एवं 27-चतरा (अ0जा0) ) निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत सभी मतदान केन्दों/अभिहित स्थलों पर आज दिनांक-05.01.2023 को सभी संबंधित निर्वाचक निबंधन
पदाधिकरी-सह-अनुण्डल पदाधिकारी चतरा जिला एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से प्रारूप-16 में कर दिया गया है।
बताते चले की इस मतदाता सूची प्रकाशन में नए मतदाताओं का नाम प्रकाशित किया गया है।आम नागरिकों से अपील है की अपना मतदाता सूची में नाम है या नही इसकी जानकारी नजदीकी बूथों पर एवं संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर से मिलकर जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही त्रुटि सुधार एवं मतदाता सूची से नाम हटाने संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते है।


