चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से जिले में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई।बैठक में सभी कार्य कर रहे एजेंसी को निर्देशित किया गया कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन ससमय प्रारंभ करा कर पूर्ण कराएं। वहीं उन्होंने कहा कि पूर्व से क्रियान्वित योजनाओं को एकरार नामा के अनुसार पूर्ण कराएं। प्राक्लन उपलब्ध कराने को लेकर बचे हुए शेष मामले में प्रस्ताव एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब निर्माण के अवशेष योजनाओं का प्रस्ताव जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिससे शत प्रतिशत अमृतसरोवार योजना के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके। साथ ही उन्होंने सभी कार्य कर रहे एजेंसी को कहा की जन कल्याणकारी विकास योजनाओं में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग हो।निविदा के आलोक में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया की निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता हो।उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, सिविल सर्जन श्यामनंदन सिंह, समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमुनी कुमारी, सभी कार्य कर रहे एजेंसी के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment

