गिद्धौर(चतरा): प्रखंड मुख्यालय के झारखंड ग्रामीण बैंक के समीप बैंक ऑफ़ बड़ोदा के मिनी शाखा का जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी व उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू तिवारी ने फीता काट कर किया।इस मौके पर बैंक प्रबंधक संतोष कुमार दांगी ने कहा की गिद्धौर में बैंक ऑफ बड़ौदा का अपना सीएससी सेंटर चालू होने से ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधा प्राप्त होगी।सीएसपी सेंटर मिनी बैंक के रूप में कार्य करेगी लोग अपनी लेन-देन कर सकेंगे ग्राहकों को इससे काफी सुविधा होगी।जबकि उन्होंने बताया कि ग्राहक खाता में अगर हमेशा 10 हजार रु बैलेंस रखते हैं,तो वैसे खाता धारी को एक लाख तक सीधा लोन दिया जा सकता है। जबकि इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के बैंक खुल जाने से यहां के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब बैंक के चकर नहीं काटनी पड़ेगी यहां के लोगो को इस बैंक से काफी सुविधा मिलेगी।मौके पर सांसद प्रतिनिधि अमित तिवारी,विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी,अरविंद ठाकुर,किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार राणा,पिंकी कुमारी आदि लोग उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

