प्रतापपुर पुलिस ने अवैध अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हो रही थी की प्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम चरका खुर्द के राजेश शर्मा के घर पर भारी मात्रा में अवैध अफीम खरीद बिक्री की जा रही है सूचना को सत्यापित करते हुए प्रतापपुर अंचल अधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक प्रतापपुर के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया छापेमारी टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए चरका खुर्द के राजेश शर्मा पिता इंद्रदेव मिस्त्री के घर पर छापेमारी किया छापेमारी में 4 किलोग्राम अवैध अफीम जप्त किया साथ ही एक वजन करने का इलेक्ट्रॉनिक मशीन दो मोबाइल फोन एक हीरो मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH01DL2133 है! गिरफ्तार अभियुक्त में राजेश शर्मा पिता इंद्रदेव मिस्त्री व राजेश विश्वकर्मा पिता नमन विश्वकर्मा हैं गिरफ्तार अभियुक्त को प्रतापपुर थाना कांड संख्या 37/2023 धारा 18/25/27/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा गया!छापेमारी दल में प्रतापपुर अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी पुलिस निरीक्षक लव कुमार पुलिस अवर निरीक्षक निताई चंद्र साहा जितेंद्र उराव तथा प्रतापपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे
Related Posts
Add A Comment

