इटखोरी (चतरा): प्रखंड के करनी गांव में गुरुवार को कुशवाहा समाज के द्वारा दिवंगत जगदेव प्रसाद की सौवीं जयंती मनाई गई। जयंती समारोह कार्यक्रम में हजारीबाग के पूर्व सांसद सह झारखंड प्रदेश कुशवाहा समाज के संरक्षक भुनेश्वर प्रसाद मेहता, हुसैनाबाद के पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता, सिमरिया के पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा सिमरिया विधानसभा प्रत्याशी मनोज कुमार चंद्रा तथा चतरा जिला प्रदेश पर्यवेक्षक देवचरण दांगी कुशवाहा समाज के अध्यक्ष केदार प्रसाद दांगी जिला प्रवक्ता लक्ष्मण दांगी प्रदेश युवा प्रभारी अर्जुन कुमार विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज का झंडा तोलन व राष्ट्रगान के साथ साथ करनी गांव में स्थापित स्वर्गीय जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि जगदेव प्रसाद बिहार के लेनीन कहे जाते थे। उन्होंने पिछड़ों तथा शोषित वर्ग के लिए जीवन भर संघर्ष किया। संघर्ष के दौरान ही उनकी हत्या भी कर दी गई। लेकिन जगदेव प्रसाद आज भी विचारों के रूप में पिछड़ों तथा शोषित समाज के बीच जीवित हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि जगदेव प्रसाद ने जो संघर्ष छेड़ा था, उसे समाज के युवा वर्ग को आगे बढ़ाना होगा। हुसैनाबाद के विधायक शिवपूजन मेहता ने कहा कि शोषित वर्ग तथा गरीबों की लड़ाई लड़ने वाले को समाज सदैव याद रखता है। जगदेव प्रसाद सिर्फ एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि एक विचारधारा थे। उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम हमें मिलजुलकर करना पड़ेगा। सिमरिया के पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा ने भी स्वर्गीय जगदेव प्रसाद को पिछड़ों तथा शोषितों का रहनुमा बताया। कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष केदार प्रसाद दांगी ने समाज के लोगों को संदेश दिया कि सभी एकजुट होकर रहें। समाज के गरीब लोगों की मदद करें। तभी समाज का भला होगा। जयंती समारोह कार्यक्रम में जिला महासचिव हरेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष देवनारायण दांगी उपाध्यक्ष अशोक वर्मा मीडिया प्रभारी रवि कुमार कुशवाहा समाज प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर दांगी सचिव संतोष कुमार निराला उपाध्यक्ष योगेश्वर दांगी झारखंड संघर्ष मोर्चा सदस्य प्रदीप कुमार मुखिया निर्मला देवी निरंजन दांगी पूर्व मुखिया सतीश कुमार राजेश कुमार डा.मुर्तजा आलम अशोक कुमार दांगी दिनेश दांगी चतरा, हजारीबाग, कोडरमा आदि जिला के भी लोग पहुंचे हुए थे।
कुदूस आलम

