गिद्धौर (चतरा):कांग्रेस के प्रदेश सचिव आभा ओझा को पलामू जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति झारखंड प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर द्वारा किया गया।विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के नेताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आभा ओझा को बधाई दिया है।कार्यकर्ताओं ने कहा की आभा ओझा एक जुझारू महिला नेत्री हैं। इनके नेतृत्व में कांग्रेस और मजबूत होगा।बताया गया कि गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस समिति की बैठक रांची में हुई थी।इस बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी व नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के साथ-साथ मंत्री आलम गीर आलम, झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, गुजरात के अर्जुन मोढवाडिया दीपक सहित अन्य नेता मौजूद थे। आभा ओझा को बधाई देने वालों में गिद्धौर प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी,जयप्रकाश दांगी,पोखन बैठा,नगीना यादव,मो.सकुर अंसारी,जयशंकर जनार्दन दांगी सहित अन्य शामिल हैं।
संवाददाता कुदूस आलम

