Chatra :- कुंदा पुलिस ने कलाम खलीफा हत्याकांड में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजी है यह जानकारी सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने अपने प्रेसवार्ता में दी उन्होंने बताया कि दिनांक 28/01/2023 को ग्राम गेन्दरा के घटमरवा पुल के पास एक व्यक्ति का शव होने की सूचना मिली थी। जिसकी पहचान ग्राम-टुनूदाग, थाना-पिपराटांड, जिला- पलामू के कलाम खलीफा के रूप में हुई थी। जिस संबंध में कुन्दा थाना कांड संख्या – 08/2023, दिनांक-28.01.2023, धारा 302/120 (B)/201 भा०द०वि० एवं 27/35 Arms Act दर्ज किया गया था।कांड के उद्भेदन हेतु चतरा पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया था। विशेष दल के द्वारा अनुसंधान के क्रम में, कांड का उद्भेदन करते हुए हत्या में प्रयुक्त हथियार (देशी कट्टा ) के साथ अपराध में शामिल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सभी अपराधकर्मियों ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किये हैं साथ ही इनकी ही निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया देशी कट्टा को बरामद कर लिया गया है तथा घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के खिलाफ अनुसंधान एवं गहन छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों मे,मन्टू शर्मा उम्र करीब 23 वर्ष, पे० – बिन्देश्वरी शर्मा, सा०-टुनूदाग, थाना-पिपराटांड़, जिला-पलामू । मुफील भुईयाँ उम्र 42 वर्ष, पे० प्रगाश भुईयाँ, सा०-टुनूदाग, थाना-पिपराटांड़, जिला-पलामू । शंकर भारती उर्फ तुफान, पे०-स्व० ईशु भुईयां, सा०-टुनूदाग, थाना-पिपराखंड, जिला-पलामू का रहने वाला है वही गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक देशी कट्टा एवं 02 जिन्दा गोली।एक 08MM का गोली का खोखा। 03. 02 विभिन्न कम्पनी का मोबाईल फोन । एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाईकिल जप्त किया गया । छापेमारी दल में अशोक प्रियदर्शी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया । पु०अ०नि० – सह – थाना प्रभारी परमानन्द कुमार मेहरा । थाना सशस्त्र बल के जवान।
Related Posts
Add A Comment

