गिद्धौर (चतरा )प्रखंड क्षेत्र के चतरा – हजारीबाग सीमा पर स्थित बलबल गर्म जल कुंड में नव वर्ष पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने नव वर्ष पर पहले बल बल गर्म जल कुंड में स्नान कर मां बागेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना मांगी। बलबल व सिसवा घाट पिकनिक स्पॉट पर गिद्धौर थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल के द्वारा सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया था। वही सैलानियों ने बलबल पिकनिक स्पॉट पहुंचकर खुब आनंद उठाया।
संवाददाता कुदूस आलम


