निरसा :-दरसल मामला निरसा प्रखंड अंतर्गत पंडरा गांव का है
जहाँ पंडरा निवासी शुभ्रा तिवारी ने अपने दर्दभरी जुबान से मीडिया के सामने दुखड़ा सुनाया!
उन्होंने कहा कि अपने ही कोख मे पले अपना सगा बेटा देवज्योति तिवारी ने धोखे से मुझे एक कागजात पर दस्तखत करवा लिया जिसमे मेरी सारी चल अचल सम्पत्ति का मालिकाना हक देवीज्योति तिवारी ने अपने नाम करवा लिया !
जब भी मै उनके पास उक्त कागज को दिखाने या देने की बात करती तो वह मेरी बातो को आनाकानी करते थे!
फिर किसी के माध्यम से मुझे इस विषय जानकारी प्राप्त हुई तो पता चला कि मै अपने ही बेटे के पास धोखे का स्वीकार हो चुकी और मै तत्काल धनबाद न्यायलय मे जाकर लिखित आवेदन के साथ इसका बिरोध किया कारण मेरा तीन सन्तान है एक बेटी और दो बेटा और मेरे आवर्तमान मे मेरा सम्पत्ति का मालिकाना हक तीनों का बराबर होनी चाहिए!देवज्योति तिवारी के द्वारा बनाया गया मालिकाना हक की कागजात को मै अवैध बता रही हूँ कारण उनके द्वारा धोखे से बनाया गया और साथ ही सभी जनता से यह अपील करती हू की देवज्योति तिवारी के मालिकाना हक का कागजात पर भरोसा कर उक्त सम्पत्ति की खरीद बिक्री न करे अन्यथा आप लोग भी हो सकते है धोखे का स्वीकार
निरसा,मधु गोराई

