चतरा/गिद्धौर:भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार उपायुक्त अबु इमरान से मिलकर प्रखंड की जनसमस्याओं से अवगत कराया। जिसके पश्चात एक पत्र दिये जिसमें मुख रूप से प्रखंड मुख्यालय में एक डाक बंगला निर्माण,गिद्धौर से बरहमपुर मोड़ तक जर्जर सड़क की मजबुती एवं प्रखंड मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल में स्थाई चिकित्सक की पदस्थापना,बारीसाखी पंचायत से सटे नदी में कृषकों के खेतों में सिंचाई के लिए चैकडेम निर्माण,द्वारी नदी पर जर्जर पुल की मरम्मती जबकि पहरा पंचायत मुख्यालय से रमटुंडा मैदान होते हुए मुख्य सड़क तक पथ निर्माण,मंझगांवा पंचायत के जरहा नदी पर पुल निर्माण,बारीयातु पंचायत के विकास से कोसों दूर झरना गांव में सड़क व नदी पर पुल निर्माण करने की मांग की है।
Related Posts
Add A Comment

