गिद्धौर(चतरा)प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीप मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मी व पुलिस प्रशासन के सहयोग से 100 राहगीरों को कोरोना की जांच की गई।बताया गया कि उपायुक्त अबू इमरान के निर्देश पर कोरोना की जांच की गई।यह जांच राइट कीट के माध्यम से की गई।जांच के दौरान सभी रिपोर्ट नगेटिव आया।कोरोना जांच में बिरेंद्र दांगी,कुंजल यादव,संतोष गोप,खीरु यादव,सोना देवी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
संवाददाता कुदूस आलम

