Chatra :-जामताड़ा और देवघर के बाद चतरा में भी हैकर हुवे सक्रिय। सदर प्रखंड कार्यालय से आवास योजना की करीब 30 हजार की राशि निकालकर हैकर ने मचाया खलबली। एक के बाद एक लगातार आठ खाता को हैक कर राशि निकल जाने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक का होश उड़ गया। जब मामले की उन्होंने अपने स्तर से तहकीकात करना शुरू किया तो हैकर सदर प्रखंड के ही टिकर गांव निवासी युगल दांगी का पुत्र दिलीप दांगी निकला। बीडीओ ने बताया कि उक्त हैकर ने अपनी मां और चाची को भी नहीं बख्शा। उसने अपनी मां और चाची को मेठ बनाकर राशि की निकासी कर ली। बताते चलें कि प्रखंड कार्यालय चतरा के खाता को हैक करने वाला दिलीप पूर्व में प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के सहायक के रूप में कार्य करता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ ने सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली को इसकी न सिर्फ सूचना दी बल्कि उसे उन्हीं के हवाले कर दिया।
Related Posts
Add A Comment

