चतरा। आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में गुरुवार को बीपी, सुगर व हार्ट के मरीजों के लिए निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर
स्वयं सेवी संस्था संस्कार के सौजन्य से आयोजित किया गया था। जिसमें हैदराबाद के मशहूर चिकित्सक डॉ सैयद नेसार अहमद ने 200 से अधिक मरीजों का निशुल्क उपचार किया एवं परामर्श दिया। डाॅ सैयद नेसार अहमद ने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी स्वास्थ का ख्याल नही रख पाते है। आज लोग विभिन्न प्रकार के तनाव व असंतुलित भोजन के कारण हाइपर टेंशन, बीपी व सुगर के मरीज हो जा रहे हैं। पहले यह बिमारी एक उम्र के बाद होती थी, लेकिन अब किसी भी उम्र के लोगों को हाइपर टेंशन, बीपी शुगर आदि की बिमारी हो जा रही है। लोगों को अपनी स्वास्थ के प्रति गंभीर होना होगा। लोग अपनी स्वास्थ का ध्यान रखकर, नियमित रूप से शारिरिक श्रम कर तथा संतुलित खान पान अपनाकर इन बिमारियों से बच सकते हैं। आरबी हॉस्पिटल के डायरेक्टर जीएस राजू व विनय केशरी ने बताया कि आरबी हॉस्पिटल अपनी समाजिक जिम्मेवारियों के तहत इस तरह का निशुल्क शिविर लगाकर आम लोगों का ना सिर्फ इलाज करती है, बल्कि लोगों को स्वास्थ के प्रति जागरूक करने का काम करती है। उन्होनें कहा कि इस तरह की सुविधा व निशुल्क परामर्श के साथ बेहतर उपचार के लिए लोग आरबी हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सक से परामर्श ले सकते है। अस्पताल में सभी तरह के इलाज के लिए सुविधा उपलब्ध है। शिविर में जिस तरह से लोगों का परामर्श एवं इलाज किया गया, उससे काफी लोगों को फायदा हुआ। अस्पताल प्रबंधन नई ऊर्जा के साथ मरीजों के इलाज के लिए हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहती है। शिविर को सफल बनाने में डॉ टी थॉमस, डॉ अवशेष त्रिपाठी के अलावा अस्पताल प्रबंधक मो0 इरफान,कर्मी विजेता सिंह, विनिता यादव, सीमा विद्या,अंजू कुमारी,स्वेता रानी,भूमिका गुप्ता,काजल कुमारी,काजल यादव, सुमन कुमारी,मीना कुमारी ,अनिल कुमार, अशोक मिश्रा,सुषमा कुमारी,मो हसनैन, सतेंद्र यादव,अरुण मिश्रा, मो0 सलमान, मो0 आतिफ, पारसनाथ कसेरा,रितेश कुमार, पिंटू कुमार आदि ने अहम भूमिका निभाई।


