चतरा :-गिद्धौर थाना क्षेत्र के बलबल महाने नदी से रविवार की देर शाम को सीओ जयशंकर पाठक व थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर का इंजन को जब्त किया है।जब्त इंजन को थाना लाया गया।इस दौरान सीओ व थाना प्रभारी ने बताया कि बलबल के महाने नदी से अवैध बालू की उठाव धड़ल्ले से किया जा रहा है। सूचाना के आलोक में सीओ व थाना प्रभारी ने दलबल के साथ बलबल महाने नदी पहुंचे।जहां अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर महाने नदी में फंसा था।जबकि चालक पुलिस गाड़ी देख फरार हो गया।सीओ व थाना प्रभारी ने ट्रैक्टर का डाला खोलकर इंजन थाना ले आया।सीओ ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक व चालक पर अवैध बालू उठाव को ले प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा।
संवाददाता,कुदुस आलम

