प्रतापपुर:माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा मोहम्मद उमर के निर्देश पर मंगलवार को ग्राम सिदकी मे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विधिक जागरूकता सह महिला सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन एकल नारी संगठन के प्रखंड सहयोगी आरती चौरसिया ने किया। नि: शुल्क विधिक सहायता केन्द्र प्रतापपुर के पीएलवी गोविन्द ठाकुर एवं परिन्ता कुमारी के द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, महिलाओं को मिलने वाली विधिक सेवाएं व सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को 12 मार्च को व्यवहार न्यायालय चतरा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे जानकारी देते हुए वादों का निपटारा करवाने की अपील की। सत्येन्द्र प्रसाद
Related Posts
Add A Comment
