चतरा/ मयूरहंड:- पिकनिक स्थल के रूप में खुद को स्थापित करता अंजनवा डैम पर बुधवार को मुखिया और प्रखंड प्रशासन के संग पत्रकारों का एक साथ पिकनिक चला। पिकनिक में पंचायत के मुखिया प्रखंड कार्यालयकर्मी और मयूरहंड पुलिस प्रशासन नए साल को लेकर नए जोश के साथ नई उम्मीदों के साथ एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।पिकनिक स्थल पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा और थाना प्रभारी रामवृक्ष राम नए साल के आगमन को लेकर सुरक्षा को अहम बताते हुए एक स्वर में कहा कि दिन प्रतिदिन नए साल को लेकर युवाओं में एक अलग जोश देखा जाता है।यह मेरे लिए खुशी का भी दिन है और चुनौतियों का भी दिन है। एक सवाल के जवाब में प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा ने कहा कि नए साल पर सुरक्षा को लेकर हमारी विशेष नजर रहेगी वहीं थाना प्रभारी ने कहा किसी भी तरह की अनहोनी ना हो इसके लिए विशेष एडवाइजरी भी जारी किए जाएंगे ताकि नए वर्ष के आगमन पर लोग शांति के साथ नए साल का स्वागत कर सकें। मौके पर मयूरहंड एएसआई अनिरुद्ध सशस्त्र पुलिस के जवान, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी राजीवरंजन सिंह, पंचायत सेवक परमेश्वर राम,ग्राम पंचायत रोजगार सेवक रुपेश सिंह यदुनंदन राम,रामचलितर यादव, शिवशंकर इंद्रगुरु,दीपक कुमार चंद्रवंशी,अरुणजय मेहता व जिला मुखिया संघ के उपाध्यक्ष सह मझगावां पंचायत के मुखिया मंजीत मयूरहंड प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बिजुल देवी के पति सह समाजसेवी शिवकुमार सिंह करमा पंचायत के मुखिया संघ के उपाधयक्ष सह समाजसेवी रामनाथ यादव सोकी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी ईश्वरी मेहता,मुखिया अशोक भुईयां,हरि भुईयां नरेश भुईयां शंकर रजक,बीएफटी उमेश दांगी, शैलेश रजक समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।
राजकुमार दांगी

